Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भउसरी बचाव अभियान के तहत सलाहकार कमिटी बनाने का निर्णय लिया...

उसरी बचाव अभियान के तहत सलाहकार कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया

गिरिडीह : उसरी बचाव अभियान की तीसरी कमिटी सलाहकार कमिटी के रूप में बनाने का कोर कमिटी और संयोजक कमिटी ने निर्णय लिया। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। बताया गया की इसको लेकर लगभग दो सौ सम्मानित प्रतिनिधि सदस्य को आमंत्रण पत्र दिया जायेगा। उसरी बचाव अभियान के कोर कमिटी और संयोजक कमिटी के सदस्यों ने यह निर्णय लिया गया था कि उसरी नदी,पर्यावरण और प्रदूषण बड़ा मामला है इस मामले में पूर्व और वर्तमान अनुभवी लोग को भी आमंत्रण देकर एक सलाहकार कमिटी बनाना है। उसी को आगे बढ़ाने के लिए कोर कमिटी के सदस्य अब जिले भर के पूर्व और वर्तमान प्रतिनिधि, पूर्व विधायक,सभी जिला परिषद सदस्य और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ पत्रकार उद्योगपति पूंजीपति एनजीओ से जुड़े लोगों को सलाहकार समिति में आमंत्रित किया जाएगा। इसकी शुरुवात आज से हो गई। पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, पूर्व विधायक लक्षण स्वर्णकार,पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सचिव चुन्नू कांत, दिनेश यादव, सतीश कुमार मंटू सिन्हा,सुमित कुमार आदि को उसरी बचाओ अभियान का आमंत्रण पत्र घर और ऑफिस में जाकर आमंत्रण पत्र भेट किया गया। कहा गया की वर्तमान सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू, बीस सूत्री के उपाध्यक्ष संजय सिंह आदि के आलावा सभी कोर कमिटी,संयोजक कमिटी और सभी उसरी बचाव अभियान के मेंबर का बढ़ चढ़ कर साथ मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular