मनिका : झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के राज्य व्यापी हड़ताल को सफल करने के लिये 5 फरवरी को मनिका में रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शोभा देवी के अध्यक्षता में बैठक किया गया | जिसमें प्रखंड कमिटी के सभी सदस्य शामिल हुए बैठक का संचालन रसोइया संघ के सचिव नीलम देवी ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्षया शोभा देवी ने कंहा की रसोइया कर्मी की हालात बद्द से बत्तर हो गई है| लेकिन राज्य और केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है |3 अगस्त 2023को रसोइया संघ के प्रतिनिधि मंडल ने वेतनमान समय पर वेतन देने सहित छः सूत्री मांगों को लागू करने को लेकर सरकार से वार्ता की थी| लेकिन सरकार ने अब तक उसे लागू नहीं किया बल्कि सरकार ने रसोइया कर्मियों को हटाकर मध्यान भोजन योजना को अक्षय पात्रा नामक कंपनी को देने का निर्णय लिया है | जो रसोइयाकर्मी के साथ अन्याय है बैठक में निर्णय लिया गया है की सभी रसोइया कर्मी 10फरवरी से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर रहेगी | उसी दिन प्रखंड मुख्यालय में हड़ताल के समर्थन में प्रतिरोध मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र दिया जाएगा। रसोइया संघ के संरक्षक माले नेता संजय सिंह ने कंहा की राज्य और केंद्र सरकार रसोइया कर्मीयों के साथ घोर अन्याय कर रही है | बैठक की उपाध्यक्ष प्रमिला देवी सचिवनीलम देवी कमिटी सदस्य सोनमती देवी शामली देवी शुभागो देवी शांति देवी पानपटिया देवी चिंता देवी गुडिया देवी पार्वती देवी गीता देवी और सुनीता देवी ने संबोधित कर हड़ताल को व्यापक पैमाने पर सफल करने करने की बात रखी निवेदक शोभा देवी रसोइया संघ अध्यक्ष एवं संरक्षक माले नेता संजय सिंह |