Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भइंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले 52 विद्यार्थियों को परीक्षा प्रवेश...

इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले 52 विद्यार्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं मिला

गिरिडीह : इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले 52 विद्यार्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं मिलने से गुस्साए विद्यार्थियों ने सोमवार को गिरिडीह धनबाद मुख्य मार्ग चाइना मोड़ के पास जाम कर दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश निकाला और सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पाकर सदर एसडीएम विशालदीप खलको, डीएसई विनय कुमार , एसडीपीओ विनोद रवानी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझा बुझा कर शांत किया। एसडीएम ने बच्चों को परीक्षा में बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद बच्चों ने राहत की सांस ली और जाम को हटाया गया। बताते चलें की अजीडीह प्लस टू उच्च विद्यालय के 52 विद्यार्थियों को लापरवाही के कारण परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं मिल पाया है।

मंगलवार यानी कल 6 फरवरी से इंटर की परीक्षा आरंभ होने वाली है। लेकिन आज तक 52 विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र नहीं आया है। इसी कारण बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ था | और बच्चों के साथ अभिभावक भी चिंतित थे। मौके पर एसडीएम विशाल दीप खलको ने कहा की फिलहाल बच्चों को परीक्षा में शामिल होने के लिए विकल्पिक व्यवस्था जिला प्रशासन करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा की विभाग से संपर्क कर समस्या का निराकरण करने का काम किया जा रहा है। किसी भी सूरत में बच्चों का साल बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा की एडमिड कार्ड नहीं मिलने के पीछे जिम्मेवार व्यक्ति के विरुद्ध कारवाई भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular