झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है| सीएम चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन के साथ फ्लोर टेस्ट जीत लिया| विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए, जबकि विरोध में 29 मत मिले। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विधानसभा में मतदान के दौरान 77 विधायक उपस्थित रहे. झारखंड मे कुल 81 सीटें हैं, सरकार बनाने के लिए किसी भी एक दल की 41 विधायकों की जरूरत होती है.

वही हेमंत सोरेन ने कहा, ‘मुझे कोई गम नहीं कि मुझे आज ED ने पकड़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का उदय झारखंड के मान, सम्मान, स्वाभिमान को बचाने के लिए हुआ है और जो भी बुरी नजर डालेगा उसे हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा, आप लोगों के लिए आंसू का कोई मोल नहीं।
हेमंत सोरेन ने ईडी के सभी आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यदि उनके नाम की 8.5 एकड़ जमीन के कागजात को सामने रख दिया जाए, तो वे राजनीति से सन्याय ले लेंगे। इतना ही नहीं वे झारखंड छोड़ कर चले जाएंगे।
