Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भराहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज धनबाद के रास्ते बोकारो...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज धनबाद के रास्ते बोकारो पहुँची

बोकारो : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज धनबाद के रास्ते बोकारो पहुँची। जहाँ कांग्रेसियों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी तेलमच्चो चास होते हुए बोकारो पहुँचे इस दौरान जगह – जगह आम लोगो सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। न्याययात्रा का पूरा मार्ग ही पार्टी के झंडे बैनर से पटे पड़े थे वही राहुल गांधी के इस न्याययात्रा से कांग्रेसियों में उत्साह साफ नजर आया, जगह जगह लोगो का हुजूम भी उमड़ता दिखा।

राहुल गांधी के साथ प्रदेशध्यक्ष राजेश ठाकुर भी चल रहे थे। यात्रा के मघ्य में बोकारो में यात्रा में मीडिया प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने मीडिया से मुखातिब होते हुए इस यात्रा से इंडिया गठबंन्धन के सभी घटक दलों को जुड़ने के आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 16 फरवरी को यात्रा उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेगी उसके पूर्व कांग्रेस अखिलेश यादव को न्याययात्रा में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करेगी। लगे हाथ उंन्होने मणिपुर के बहाने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के दिल्ली में होने के बाबजूद उनसे नही मिलना बताता है कि मणिपुर को लेकर उनके क्या विचार है।

वही प्रेसवार्ता में मौजूद कन्हैया कुमार ने अपने पुराने अंदाज़ में मौजूदा केंद्र सरकार पर देश बेचने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इसका विरोध करने पर हमारे नेता से डरे हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular