Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भजिला परिवहन कार्यलय,गिरिडीह में प्रशिक्षु लाइसेंस कैंडिडेट के लिए काउंसलिंग का आयोजन...

जिला परिवहन कार्यलय,गिरिडीह में प्रशिक्षु लाइसेंस कैंडिडेट के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया

गिरिडीह : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी,गिरिडीह  शैलेश कुमार प्रियदर्शी के निर्देशानुसार आज सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के थीम पर जिला परिवहन कार्यलय,गिरिडीह में  प्रशिक्षु लाइसेंस कैन्डडैट  को काउंसलिंग किया गया, और साथ ही साथ सड़क सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए प्रशिक्षु लाइसेंस कैन्डडैट को जागरूक किया गया, और साथ में बाइक चलाने वक्त हेलमेट का प्रयोग ज़रूर करे, रोड  पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए, हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन  योजना के बारे में भी जागरूक किया और बताया गया की सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। सभी लोगो से अनुरोध किया कि कभी भी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को देखें तो निष्पक्ष होकर आगे बढ़कर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को मदद करे या फिर नज़दीकी अस्पताल में पुहचा कर गुड समरितन बने। सभी लोगो के बीच रोड़ सेफ्टी हैण्डबुक और रोड़ सेफ्टी पम्पलेट कि भी वितरण कि गई।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा प्रबंधक मोहम्द वाज़िद हसन ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन मोहम्मद वाजिद हसन एवं जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी प्रधान मरांडी के इस अभियान में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular