Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास परिसर में दो मिनी बसों को अंदर...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास परिसर में दो मिनी बसों को अंदर जाते हुए देखा गया

रांची : सेना की जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी आज दोपहर लगभग 1 बजे मुख्यमंत्री के रांची के कांके स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सीआरपीएफ की टीम के साथ मुख्यमंत्री आवास के अंदर प्रवेश करना चाह रहे थे | हालांकि सीएम आवास की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने सीआरपीएफ के जवानों को अंदर जाने से रोक दिया। मुख्यमंत्री से पूछताछ मामले को लेकर जिला प्रशासन भी आज पूरी तरह से अलर्ट दिख रहा है। मुख्यमंत्री आवास,राजभवन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय के समक्ष सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित एसटी एससी थाने में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शाम तक मुख्यमंत्री आवास के पिछले दरवाजे से दो लग्जरी बसों को भी अंदर जाते हुए देखा गया है। माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन अपने सरकार में शामिल सभी मंत्रियों और विधायकों को एकजुट रखने के लिए किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular