रांची: जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके स्थित आवास पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के वरीय अधिकारी टीम में शामिल है। इस बीच मुख्यमंत्री आवास और राजभवन समेत कुछ और महत्वपूर्ण भवन और कार्यालय के आसपास बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ भी तैनात कर है। इससे पहले 20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर लगभग 7 घंटे तक पूछताछ की थी।