Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मुकदमा...

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का ऐलान

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से किए गए बयान बाजी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री को लेकर जो बयान बाजी की गई है | उसके खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा  मुकदमा दर्ज कराएगी। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष यह बताने का काम करें कि उनका संगठन, मुख्यमंत्री को लापता बताता है और थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवा रहा है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय को 31 तारीख का समय दे दिया था | तब प्रवर्तन निदेशालय किसके इशारे पर दिल्ली स्थित आवास पर जाकर छापामारी करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular