राजधानी रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई | एवं इस प्रेस वार्ता के माध्यम से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा रद्द होने में वर्तमान झारखंड सरकार की विफलता है | वही वर्तमान झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से भागने का आरोप भी लगाया हैं |
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा होने से पहले से ही झारखंड के कई जगह से फोन के माध्यम से सीट बिकने की सूचना 50 लाख तक में प्राप्त हो रही थी | वायरल प्रश्न पत्र ट्वीट भी किया जा चुका है और हमारी ओर से उसे समय से ही मांग की गई है कि इस आयोग पर fir होनी चाहिए | पिछले साल वर्षों से वर्तमान राज्य सरकार के शासनकाल में राज्य का हालात सुधारने के बजाये बिगड़ा है इस प्रकार का प्रश्न पत्र लीक होने और परीक्षा रद्द होने का पहला मामला नहीं है | पहले भी कई परीक्षाएं रद्द की गई हैं |
वही झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पर प्रवर्तन निदेशालय के डर से भागने का आरोप लगाते हुए | कहा कि जब केंद्रीय एजेंसियों से झारखंड के मुख्यमंत्री खुद भागते फिर रहे हैं तो राज्य की जनता को सुरक्षा कैसे मिल सकती है | राज्य का मुख्यमंत्री जब चुपके से दिल्ली सेभागे तो उस समय का दृश्य कैसा रहा होगा |