रांची में 29 जनवरी का दिन पूरे शहर में हल्ला बोल का रहा |विभिन्न स्थानों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता रांची के मोराबादी मैदान में एकत्रित हुए | कार्यकर्ताओं की भीड़ ने रैली के शक्ल में धारा 144 का उल्लंघन करते हुए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के समीप पाहुचे | और उसके बाद राज भवन के समीप तक सैकड़ो की संख्या में राज्य के कई जिलों से आए महिला और पुरुष कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते दिखे |

यह विरोध प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय की टीम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर दबिश बनाने के विरोध में था | एवं केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री को अपदस करने की साजिश करने के विरोध में रहा | इस दौरान सुरक्षा बलों को झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं को नियंत्रण रखने के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ी | हालांकि स्थिति को देखते हुए रांची के कई संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है |

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ईडी प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की यह बीजेपी वाले के द्वारा खबर फैलाया जा रहा है की मुख्यमंत्री लापता है इस तरह का भ्रामक खबर ना फैलाएं और राजपाल भी राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे हैं जो शोभनीय नहीं है |
