Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भनशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली को रवाना किया

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली को रवाना किया

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली को रवाना किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया। इस मौके पर रांची के उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा देखने को मिल रहा है कि स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे नशे के आदी हो जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके सेहत पर बुरा असर पड़ता है और घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। उपायुक्त ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों को नशे से दूर रहकर सही तरीके से पठन-पाठन और खेलकूद में हिस्सा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के साथ नशे के सौदागरों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की भी जरूरत है।

इस मौके पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से बताया गया कि स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को नशे से बचाना है एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। नशे के सौदागर छोटी उम्र के बच्चों को अपने जाल में फंसाने और गुमराह करने का काम करते हैं। इसलिए इन बच्चों को बचाना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular