Tuesday, August 26, 2025
Homeखबर स्तम्भभाजपा प्रदेश मुख्यालय में 'गांव चलो अभियान' पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का...

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ‘गांव चलो अभियान’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ‘गांव चलो अभियान’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाना है | बैठक के बाद प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह एक अभियान है। प्रदेश पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इससे जुड़ना है। भाजपा की प्राथमिकता शुरू से गांव का विकास है। इस अभियान के तहत भी गांव को आगे रखा गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन गांव तक इन योजनाओं की जानकारी कुछ लोगों तक नहीं पहुंच रही है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचेंगे और लोगों को विकास कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular