Homeखबर स्तम्भझारखंड राज भवन में उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस मनाया गया
झारखंड राज भवन में उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस मनाया गया
राँची : उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के वर्तमान राज्यपाल ने केंद्र कि नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के विषय में सराहना करते हुए कहा कि भारत रत्न जैसे पुरस्कार का चयन केंद्र सरकार के द्वारा कर्पूरी ठाकुर जैसे सही व्यक्तित्व को दिया गया है जिनका योगदान निचले स्तर के लोगों के उत्थान के लिए सदैव रहा है |

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत आज राजभवन में उत्तर प्रदेश और गोवा दमन और दीव राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया।
आज ही के दिन देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की, जबकि 26 जनवरी को गोवा दमन और दीव की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आज देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस है। यह राम और कृष्ण की भूमि है। उत्तर प्रदेश की एक लंबी सांस्कृतिक विरासत रही है। देश के विकास में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है।