Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भकर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती आज, कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादा जीवन...

कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती आज, कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादा जीवन उच्च विचार के थे- बाबूलाल मरांडी

रांची- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर की  आज 100वीं जयंती हैं। जयंती के इस मौक़े पर रांची के हिनू स्थित कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति पर भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि कर उनको याद किया। इसके एक दिन पहले मंगलवार को केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की है।

वे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले बिहार के तीसरे व्यक्ति होंगे। उनसे पहले प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को यह सम्मान दिया गया था। कर्पूरी ठाकुर राज्य में दो बार मुख्यमंत्री और एक बार उप मुख्यमंत्री रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्‍न देने की घोषणा के बाद एक्‍स पर एक पोस्‍ट किया है, जिसमें उन्‍होंने लिखा, “मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है और ऐसे वक्‍त में जब हम उनकी जन्मशती मना रहे हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान हाशिये पर मौजूद लोगों के लिए एक विजेता और समानता और सशक्तिकरण के समर्थक के रूप में उनके स्थायी प्रयासों का प्रमाण हॉ।”

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादा जीवन उच्च विचार के थे, समाजिक जीवन जिने वाले सभी को उनके मर्गदर्शन पर चलना चाहिए।

 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular