Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों से मिले पीएम मोदी

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगववार को दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इन बच्चों को कला और संस्कृति, बहादुरी, इनोवेशन, सोशल सर्विस और खेल के क्षेत्र में उनके असाधारण काम के लिए पुरस्कार दिया गया। 5 से 18 साल के बच्चों को दिए जाने वाला ये पुरस्कार इस बार नौ लड़कों और दस लड़कियों को दिया गया।

इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथों से छोटे बच्चों को गिफ्ट भी दिया और उनसे बातें भी की।बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 19 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular