भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने के रूमर्स के बीच पाकिस्तान क्रिकेट शोएब मलिक ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। वहीं दूसरी भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से 2010 में हुई थी। उन्होंने सानिया से अब तब अपने तलाक के बारें में कोई बयान नहीं दिया है।

सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक रहसम्य पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था कि, ‘शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। मोटापा मुश्किल है। फिट रहना मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। कर्ज में डूबा रहना मुश्किल है। आर्थिक रूप से अनुशासित होना कठिन है। अपना हार्ड चुनें। संवाद मुश्किल है। संवाद न करना कठिन है। अपना हार्ड चुनें। जीवन कभी भी आसान नहीं होगा। यह हमेशा कठिन रहेगा। लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें।’
