Wednesday, October 15, 2025
Homeखबर स्तम्भजेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो बुधवार को गिरिडीह पहुंचे

जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो बुधवार को गिरिडीह पहुंचे

गिरिडीह : जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो बुधवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान सिहोडीह स्थित अपने आवास पर  मनदीप शर्मा ने इनका स्वागत किया। अन्य लोगों में केंद्रीय सचिव फ्रैजान खान, दीपक महतो एवं अन्य तिथियों का स्वागत जीतू चौधरी, राजेश कुमार मृदुल, अली रजा आदि ने बुके एवं शॉल भेंट कर किया। इस अवसर पर मनदीप शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार, विस्थापन, स्थानीय नीति, आदि एक ज्वलनशील मुद्दा है और इस मुद्दे पर टाइगर जयराम महतो द्वारा विगत दो वर्षों से आंदोलन कर झारखंड के हित में काम किया जा रहा है।

हम सभी युवाओं को इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की आवश्यकता है। टाइगर जयराम महतो ने अपने संबोधन में कहा कि एकजुट होकर हमें अपनी लड़ाई लड़ना है। इस आंदोलन में झारखंडियों की हित का सोच रखने वाले सभी वर्ग के लोगों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जेबीकेएसएस के सदस्य सुभाष चौधरी,सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद स्वर्णकार, चुनमुन राम, मोतीलेदा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि छोटे लाल यादव, अली रजा,सुनील, संजय चौधरी आदि दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular