झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपना बयान दर्ज करने के लिए लगातार प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा भेजे गए समन एवं मुख्यमंत्री के द्वारा प्रवर्तन निदेशालय को पत्र भेजने का दौर लगातार जारी है | इस विषय में भाजपा सांसद का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री पूरी तरह से पाक साफ है तो उन्हें कानून का पालन करना चाहिए | यदि भ्रष्टाचार में संलिपिता नहीं है तो फिर नहीं है भागने की कोई मतलब ही नहीं बनती स्वतंत्र केंद्रीय जांच एजेंसियां भ्रष्टाचारियों पर नकेल लगाने के लिए अपना काम स्वत करेगा |
वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ नया यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई है | इस यात्रा को लेकर सांसद ने कहा कि न्याय यदि देखनी हो तो प्रधानमंत्री का न्याय देखिए पूरे देश की जनता अयोध्या की ओर यात्रा कर रही है इस नया यात्रा से कुछ हासिल होने वाला नहीं है |
वहीं कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा के पार्टी से इस्तीफा देने के विषय में सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के सबसे बड़े दिग्गज नेता के इस्तीफा से यह सिलसिला शुरू हुआ है | जो आने वाले एक महीने के अंदर दिखेगा कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा और आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होते हुए भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी विजय 2024 में होगी |