Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भ5 साईबर अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया

5 साईबर अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया

गिरिडीह : प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से एक बार फिर 5 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में गिरिडीह पुलिस ने सफलता पाई है। पुराना पुलिस लाइन बरवाडीह से रविवार को इसकी जानकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी। गिरफ्तार आरोपी में अब्दुल हालीम मोहम्मद मिनहाज पवन कुमार मंडल सुजीत कुमार मंडल और प्रशांत मुरारी शामिल है। वही दो नामजद अभियुक्त की तलाशी पुलिस कर रही है। पुलिस ने अपराधियों के पास से 6 मोबाइल फोन 25 सिम 5 एटीएम चार पैन कार्ड और आधार कार्ड व एक बाईक बरामद किया है। एसपी ने बताया कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जामजोरी में कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम का प्रयोग करते हुए आम लोगों से ठगी कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक साइबर संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित किया गया। टीम द्वारा उक्त स्थल पर छापेमारी कर पांचो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपने बयान में साइबर ठगी करने की बात स्वीकार की है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कर्मी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ओटीपी पासवर्ड प्राप्त करता था। वही एसबीआई का फर्जी लिंक भेज कर भी ठगी करता था। एसपी ने बताया कि विगत चार माह में 166 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है वही 376 मोबाइल फोन और 439 सिम बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular