झारखंड के रांची स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला शुरूआत दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया .इस कार्यशाला प्रदेश की मीडिया टीम, प्रवक्तागण के साथ जिला मीडिया प्रभारी सभी मोर्चों के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्तागण भाग लिया .इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मराण्डी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम शामिल हुए .
राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि समय-समय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। इसके अलावा मीडिया में पार्टी से जुड़े मुद्दों को रखने के तौर तरीकों पर भी चर्चा की गई।