Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह के अक्षय राज ने बनाई साउथ फिल्म जगत में अलग...

गिरिडीह के अक्षय राज ने बनाई साउथ फिल्म जगत में अलग पहचान

गिरिडीह : साउथ फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाने वाले गिरिडीह के अक्षय राज ने शनिवार को खंडोली में प्रेस वार्ता की।बताया गया कि ये तमिल फिल्म ईमेल में नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के रॉल कर रहे हैं। फिल्म के प्रोमो से ही बवाल मचा रहे हैं।

बता दें कि ये बरगंडा निवासी रीतलाल राणा के पुत्र हैं।बेंगाबाद के खंडोली पर्यटक स्थल में उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी बात को रखा।मौके पर इन्होंने कहा की चिलखारी एक दर्द फिल्म से इनके करियर को बढ़ावा मिला। और आज तमिल के ईमेल फिल्म में इतने बड़े किरदार मिले हैं। ईमेल फिल्म का प्रमोशन बड़े-बड़े अभिनेता फिल्म डायरेक्टर के द्वारा बधाई संदेश मिल रहे हैं। रजनीकांत और प्रभु देवा जैसे अभिनेता इस फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। मौके पर आशीष दास, दीपक पंडित, मकसूद आलम, संजय भारती , चंदन राणा, अशोक कुमार, सुरेश राय आदि लोगों ने अक्षय राज को शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular