Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रेस वार्ता

झारखंड सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रेस वार्ता

रांची : शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए राज्य में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने आज सूचना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से 12वीं पास विद्यार्थियों को शीर्ष शैक्षणिक संस्थान में दाखिले के लिए चार प्रतिशत ब्याज दर पर 15 लाख रुपए लोन देने का प्रावधान किया गया है। सरकार की ओर से चलाई जा रही एकलव्य प्रशिक्षण योजना के माध्यम से बैंक रेलवे और आयोग की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। इस योजना के तहत सताइस हजार बच्चों को लाभ देने की योजना है। मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने का प्रावधान किया गया है। प्रधान सचिव ने बताया कि राज्य में अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता और कौशल विकास के साथ रोजगार परक शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले 3 वर्षों में रांची विश्वविद्यालय का अपना एक नया कैंपस होगा जबकि जमशेदपुर में राज्य का पहला ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी चल रही है। राज्य में निजी विद्यालय पारदर्शी रूप से कम कर सके इसके लिए सरकार मॉडल यूनिवर्सिटी एक्ट लाने वाली है।

उन्होंने बताया कि आनेवाले दिनों में डिजिटल गवर्नेंस के तहत राज्य के 300 से अधिक संस्थानों में सीएससी के माध्यम से विद्यार्थी फ्री ऑनलाइन  कोर्स की सुविधा ले सकेंगे। प्रधान सचिव ने बताया कि महाविद्यालय विश्वविद्यालय और टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले टीचर के स्किल डेवलपमेंट के लिए ट्रेनिंग की सुविधा मिलने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular