Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भउसरी बचाव अभियान के तहत 500 सामाजिक संगठन और राजनीतिक प्रतिनिधियों को...

उसरी बचाव अभियान के तहत 500 सामाजिक संगठन और राजनीतिक प्रतिनिधियों को दिया जायेगा आमंत्रण पत्र

गिरिडीह : संयुक्त बयान अभियान के राजेश सिन्हा,कृष्णमुरारी शर्मा,राम जी यादव,आलोक कुमार,रंजय बरदियार का जिस प्रकार आस्था का पर्व छठ में भिड़ उसरी नदी पर आस्था के कारण,लोगो का सैलाब उमड़ता है,नदी को बचाने के लिए उसी प्रकार जोर शोर से लगना होगा |

उसरी बचाव अभियान के द्वारा सभी सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठन को दिया जाएगा आमंत्रण पत्र,इसकी तैयारी हो गई है,आज उसी को लेकर अमित बरदियार छठ घाट में उसरी बचाव अभियान से जुड़े मेंबर एकत्रित हुए इस पहल पर विस्तार से चर्चा हुई।

500 आमंत्रण पत्र तैयार हो गया है,18 जनवरी से सभी प्रतिनिधियों के घर जा कर आमंत्रण किया जाएगा,साथ ही साथ उनसे पर्यावरण  को बचाने के लिए एक सहमति भी ली जाएगी, ज्ञात हो पिछले दस साल सालो से अलग अलग संगठन के जरिए, उसरी  औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण बचाने के लिए आवाज उठ रही है,सीसीएल क्षेत्र के आलावा औद्योगिक क्षेत्रो का भी हाल बुरा है, किंतु एक एक कर इसपर कार्य होगी,पहले उसरी बचाव अभियान के जरिए छिलका डेम,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट,उसरी की सफाई,अतिक्रमण आदि जो मुद्दे है उसपर कार्य के लिए सब को संगठित किया जा रहा है।

इधर बालू शहरी क्षेत्र से नहीं उठे  इसके लिए उसरी बचाव अभियान के तहत असर हुआ है किंतु सिहोडीह,झरिया गादी , मोतीलेदा,आदि जगहों पर रात को बालू उठाव हो रहा है,सरकार के चाहिए की टेंडर वाले घाट का लिस्ट जारी कर बालू उठाव वही से करवाए वरना सभी सरकारी कार्यों पर भी उसरी बचाव अभियान जांच के लिए लिखित देगी।

आज मुख्य रूप से उपस्थित थे,राजेश सिन्हा,कृष्ण मुरारी शर्मा,राम जी यादव,विकास सिन्हा,रंजय बरदियार,सौरभ मुक्की सिन्हा,आलोक कुमार,अनुज सिन्हा,राज आलम,तनवीर असलम,श्रीकांत सिंह आदि दर्जनों लोग ने आमंत्रण पत्र को पढ़ा और बाटने का बीड़ा भी उठाया है,सभी कोर कमिटी के सदस्यों ने इसकी सहमति जताया था,हजारों लोगो से समर्थन के बावजूद आमंत्रण बनाया गया है,दोपहर होने के कारण संख्या नहीं हो पाई कारण सब का ऑफिस का समय था।

उसरी में पद यात्रा की तैयारी हो रही है,प्रचार किया जा रहा लोगो को आमंत्रित किया जा रहा है

ज्ञात हो सीसीएल के जीएम की अच्छी पहल के कारण ही तेजी आई है अभियान का वही सदर विधायक ने भी कहा है भरपूर सहयोग करेंगे,जल्द एक बार मिलकर इसको जल्द से जल्द बनवाने का ज्ञापन दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular