Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची प्रेस क्लब पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सभी उपस्थित...

रांची प्रेस क्लब पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सभी उपस्थित पत्रकारों को पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र दिया

रांची : श्री अयोध्या धाम राम जन्मभूमि पूजित अक्षत एवं निमंत्रण अभियान के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद की ओर से झारखंड की धरती पर यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है | जिसके तहत राजधानी रांची के रांची प्रेस क्लब पहुंचकर सभी उपस्थित पत्रकारों को पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र दिया गया | एवं विनम्रता पूर्वक आग्रह किया गया कि आगामी 22 जनवरी श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को हर संभव प्रयास से इसे काफी ऐतिहासिक बनाएं |

पूजित अक्षत एवं निमंत्रण देने आए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आदर पूर्वक आवाहन किया | कि अपने स्थानीय और पास के मंदिर में जाकर यथाशक्ति बुजुर्ग माता पिता को भी ले जाकर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लाइव प्रसारण को सपरिवार सम्मिलित रूप से देखें एवं श्री राम लाल के भक्ति में विभोर होकर इस दिवस को बेहद ही खास बनाएं |

RELATED ARTICLES

Most Popular