Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भपीएम मोदी ने मीरा को लिखा पत्र, कुछ दिन पहले पी थी...

पीएम मोदी ने मीरा को लिखा पत्र, कुछ दिन पहले पी थी चाय

अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामनगरी अयोध्या की मीरा मांझी के चेहरे पर मुस्कान ला दिया है।पीएम बीते दिनों अपने अयोध्या दौरे में मीरा मांझी के घर गए थे, उन्हें चिट्ठी लिखकर कहा कि उनका उज्ज्वला योजना का 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना महज एक संख्या नहीं है बल्कि यह देश के लोगों के बड़े सपनों और संकल्पों की पूर्ति से जुड़ा है। पीएम ने मीरा मांझी के परिवार के लिए एक चाय सेट, रंगों के साथ एक ड्राइंग बुक सहित अन्य उपहार भी भेजे हैं। मांझी को लिखे अपने पत्र में पीएम ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।

करोड़ों परिवारों के चेहरे की यह मुस्कान मेरी पूंजी

पीएम मोदी ने 2 जनवरी को लिखे अपने पत्र में बताया, भगवान राम की पवित्र नगरी अयोध्या में आपसे और आपके परिवार के सदस्यों से मिलकर और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत खुशी हुई। पीएम ने कहा कि अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा। आपके और आपके परिवार के सदस्यों के आत्मविश्वास और जिस सरल और आसान तरीके से आप सभी ने अपने अनुभव शेयर किए, वह देखकर बहुत अच्छा लगा।आप जैसे मेरे परिवार के करोड़ों सदस्यों के चेहरे की यह मुस्कान मेरी पूंजी है, मेरी सबसे बड़ी संतुष्टि है, जो मुझे देश के लिए तन-मन से काम करने की नई ऊर्जा देती है।

देश के करोड़ों लोगों के बड़े सपनों और संकल्पों की पूर्ति

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मांझी का उज्ज्वला योजना का 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना महज एक संख्या नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों लोगों के बड़े सपनों और संकल्पों की पूर्ति से जुड़ा है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमृत काल में आपकी तरह आकांक्षाओं से परिपूर्ण, देश के करोड़ों लोगों की जीवटता एवं उत्साह भव्य और विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीरा मांझी के घर गए थे पीएम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या में लता मंगेशकर चौक के पास मीरा मांझी के घर गए थे। हवाई अड्डे, एक नए रेलवे स्टेशन और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए आए पीएम अचानक मीरा मांझी के घर पर रुके थे। मीरा मांझी को ही उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनने का मौका मिला था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular