Wednesday, July 9, 2025
Homeक्राइमBIGBREAKING- दिनदहाड़े गोलीयों की तड़तड़ाहट से गूंजा रांची, अपराधीयों ने मारा 11...

BIGBREAKING- दिनदहाड़े गोलीयों की तड़तड़ाहट से गूंजा रांची, अपराधीयों ने मारा 11 गोली

रांची- रांची से बड़ी खबर आ रही है। एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारा गया है। जिनको गोली लगी है वो कोयला व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव बताएं जा रहे है। रातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने उनके कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे अभिषेक को गोली लगी है। गोली चलने के बाद अफरातफरी का माहोल हो गया। आनन फानन में अभिषेक को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिक जांच में जुट गई है, छानबीन चल रही है।

जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार अभिषेक श्रीवास्तव काले रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी से अपने रातू रिंग रोड स्थित आस्थापुरम आवास लौट रहे थे। जहां पहले से घात लगा कर चार अपराधी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में उनका इंतजार कर रहे था। अभिषेक अपने अपार्टमेंट वाली गली में जैसे ही घुसा अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। अभिषेक की कार के शीशे को छेदते हुए 11 गोलियां अभिषेक को लगी, अभिषेक को गोली मारने के बाद अपराधी काले रंग की स्कॉर्पियो से ही रिंग रोड की तरफ से फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular