दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में ED के समन के मुद्दे पर कहा, “पिछले 2 साल से बीजेपी की सारी एजेंसी शराब घोटाले में कई छापेमारी की और कई गिरफ्तारी की। लेकिन अभी तक एक भी पैसे का हेरफेर नहीं मिला।ऐसे फर्जी केस में कई AAP नेताओं को इन्होंने जेल में रखा हुआ है।अब बीजेपी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है फर्जी समन भेजकर ये लोग मुझे बदनाम करना चाहते हैं।इन्होंने मुझे समन भेजा हुआ है और मेरे वकीलों ने बताया कि वो समन गैर कानूनी है।कानूनी रूप से सही समन आएगा तो मैं पूरा सहयोग करूंगा। बीजेपी का मकसद मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है।