Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भनीतीश कुमार को “इंडिया” का संयोजक बनाने की मांग तेज

नीतीश कुमार को “इंडिया” का संयोजक बनाने की मांग तेज

बिहार :जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान अब नीतीश के हाथों में है | नीतीश कुमार ही अब पार्टी से जुड़े तमाम फैसले आधिकारिक रूप से लेते हैं हालांकि जदयू में नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता है पार्टी हमेशा से उनके निर्देश का पालन करती है | विपक्षी दलों एकजुट हुई तो जदयू नेताओं की ओर से नीतीश कुमार को इंडिया का संयोजक बनाए जाने की मांग तेज हो गई | जबकि नीतीश कुमार ने हमेशा अपनी ओर से यही कहा है कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है उनका उद्देश्य विपक्ष को एक जुट करना और भाजपा को हराना है | राजद ओर कांग्रेस की ओर से भी नीतीश कुमार के लिए पक्ष में ही बयान आए हैं |

 गुरुवार को पटना में कांग्रेस की दो बैठक हैं दूसरी बैठक में इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका और शीर्ष नेताओं को जिम्मेवारी देने का ही मंथन होगा | सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार को इंडिया का संयोजक बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी राजी है घटक दलों के नेताओं के बीच औपचारिक सहमति मात्रा बची हुई है इसके बाद एक से दो दिन के अंदर ही इसका ऐलान किया जा सकता है | आपको बताते चलें कि 6 जनवरी को इंडिया गठबंधन की एक वर्चुअल बैठक हो सकती है |

RELATED ARTICLES

Most Popular