Tuesday, June 23, 2026
Homeखबर स्तम्भट्रेन से लापता पिता... परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

ट्रेन से लापता पिता… परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

बोकारो- बोकारो के रहने वाले पिता-पुत्र वेल्लोर के लिए निकले। पिता की तबीयत खराब होने के कारण वेल्लोर जाना हो रहा था। ज्ञात हो कि पिता ट्रेन से लापता हो गए। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हटिया में दर्ज कराई गई है।

पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

यह मामला बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र सेक्टर 12 सी के झोपड़ी कॉलोनी की है। परिजनों के मुताबिक बड़ा बेटा अपने पिता कृष्णा साह को इलाज के लिए वेल्लोर धरती आभा एक्सप्रेस से ले जा रहा था। पिता पुत्र दोनो हटिया से वेल्लोर के लिए ट्रेन पकड़े थे। जब कृष्णा साह सो रहे थे तो उनके बड़े पुत्र शिवपूजन साह भी अपने सीट पर सोने चले गए। जब नींद खुली तो उसके पिता सीट पर नहीं थे। खोजबीन करने के बाद शिवपूजन ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी।  लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से खोजबीन करने का गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular