Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह महिला जिला अध्यक्ष महिलाओं को जागरूक करने के लिए बैठक रखी

गिरिडीह महिला जिला अध्यक्ष महिलाओं को जागरूक करने के लिए बैठक रखी

गिरिडीह : राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट गिरिडीह महिला जिला अध्यक्ष काजल कुमारी के द्वारा पीरटाॅड प्रखंड के पालगंज में महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक बैठक रखी गई। इस बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी, जिला महिला सचिव सरिता देवी,पीरटाॅड प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद असलम अंसारी,पीरटाॅड प्रखंड महिला अध्यक्ष रीना सिंह, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा देवी, सविता देवी, सुलेखा देवी, यशोदा देवी, छोटी देवी, चांदनी देवी, दुखनी देवी, सोनी देवी, पूनम देवी, सोनिया देवी एवं अन्य महिलाएं उपस्थित हुए। काजल कुमारी ने कहा कि महिलाएं अपना मौलिक अधिकार समझे जैसे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुध अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता को अधिकार, शिक्षा संबंधित अधिकार और संविधनानिक उपचारों का अधिकार जब तक महिलाएं नहीं समझेगी तब तक अपना अधिकार नहीं ले सकती हैं इसलिए सभी महिलाओं को जागरूक होना होगा। तब हम अपना अधिकार ले सकते हैं।  राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी ने कहा कि  राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट एक सामाजिक ट्रस्ट है जिनका पंजीकरण भारतीय अधिनियम 1882 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है इसकी स्थापना 6 जुलाई 2021 को की गई है हमारे देश में मानव अधिकार जब तक जन-जन तक नहीं पहुंचाया जाएगा तब तक देश में मानव विकास शांति नहीं हो सकती है आज के दौर में मानव अधिकार का हनन करने में कोई पीछे नहीं रहना चाहता है चाहे सरकारें या शासन प्रशासन हो इसलिए जब तक हम जागरूक नहीं होंगे तब तक हम अपना हक अधिकार नहीं ले सकेंगे। इस बैठक मे अन्य पदाधिकारी भी अपना अपना विचार रखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular