Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भअक्षत के माध्यम से आमंत्रण रांची के विभिन्न मंदिरों में एवं घरों...

अक्षत के माध्यम से आमंत्रण रांची के विभिन्न मंदिरों में एवं घरों में जाकर दिया जा रहा

रांची : आगामी 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम जन्म मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होना है | अयोध्या में 21 जनवरी और 22 जनवरी दो दिवसीय महा उत्सव होने वाला है एवं इस महा उत्सव की तैयारी को लेकर सभी सनातनी पूरे देश भर में जुट चुके हैं | राजधानी रांची भी इससे अछूता नहीं है धार्मिक और सामाजिक संगठन के लोग जहां घर-घर जाकर श्री राम जन्म मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर से आए अक्षत के माध्यम से दे रहे हैं | वहीं संगठनों के द्वारा राजधानी रांची के विभिन्न मंदिरों में एवं घरों में जाकर दिया जा रहा है साथ ही आग्रह किया जा रहा है कि अक्षत को देवी देवताओं के समक्ष रखा जाए जिससे इस पवित्र अक्षत का स सम्मान पूजन लगातार होता रहे |

श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की अक्षत वितरण एवं निमंत्रण देने वाले रांची शहर के प्रसिद्ध धार्मिक और समाजसेवी का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण जन-जन तक पहुंचे इसी कड़ी में हम सब अक्षत को लोगों के बीच वितरित कर रहे हैं|

वही निमंत्रण देने पहुंचे एक अन्य धार्मिक समाजसेवी का कहना है कि इस अक्षत और निमंत्रण आने वाले जन-जन में इसे लेकर उत्साह अपने चरम पर है |

RELATED ARTICLES

Most Popular