हिट एंड रन मामले में केंद्र द्वारा लाए गए नए कानून का असर पूरे देश में दिखा। देशभर के ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैं और तमाम यूनियन के लोग चक्का जाम की लगातार अपील कर रहे हैं। जिसके कारण ट्रक और डंपर चालकों ने चक्का चाम कर दिया। हड़ताल का सोमवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान 8 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और गुजरात में बस और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर रहे।
ज्ञात हो कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है। पहले इस मामले में कुछ ही दिनों में आरोपी ड्राइवर को जमानत मिल जाती थी और वो पुलिस थाने से ही बाहर आ जाता था। हालांकि इस कानून के तहत भी दो साल की सजा का प्रावधान था।
8 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और गुजरात में बस और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर रहे। सभी जगह लोगों में गुस्सा दिखा। कई जगह ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का असर पेट्रोल पंप पर भी पड़ा। जिस वजह से पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। कई शहरों में सड़क जाम कर दिया गया।
