Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भडोंकी पंचायत की महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के एएनएम पर पैसे लेने...

डोंकी पंचायत की महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के एएनएम पर पैसे लेने का लगाया आरोप

मनिका : डोंकी पंचायत में स्वास्थ्य विभाग के एएनएम पर पैसे लेने का महिलाओं ने लगाया आरोप। वहीं नहीरा और हेसातु गांव के लोगों ने कहा पल्हेया पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में संगीता देवी नामक महिला एएनएम के पद पर कार्यरत हैं हम लोगों के गांव से जब भी कोई महिला डिलीवरी करवाने के लिए अस्पताल जाता है तो डिलीवरी के बाद एएनएम के द्वारा उनसे 1500 से लेकर 5000 तक की वसूली की जाती है मना करने पर बोला जाता है कि मैं किसी का नौकर नहीं हूं यह मेरा मेहनत का पैसा है देना पड़ेगा नहीं देने पर बच्चों को अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाती है पैसे देने के बाद ही बच्चे को अस्पताल से ले जाने को बोला जाता है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए भी हम लोगों से अवैध वसूली की जाती है पैसे नहीं देने पर जन्म प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता है जिस वजह से आज गांव के कई बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है और वह शिक्षा से वंचित हैं। महिलाओं ने बताया कि अगर किसी का घर पर नॉर्मल डिलीवरी होता है तो उन्हें भी अस्पताल बुलाकर उनसे पैसे मांगे जाते हैं पैसे नहीं देने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवजात शिशुओं को नियमानुसार मिलने वाली टीकाकरण नहीं दी जाती है जिसके कारण एएनएम को पैसे देने पड़ते हैं। वहीं महिलाओं ने स्वास्थ्य उपकेंद्र में नए एएनएम को कार्यभार देने एवं आरोपी एएनएम पर कार्रवाई करने का जिला प्रशासन से मांग किया है। मौके पर संगीता देवी,खुशबू देवी,राधा देवी,सविता देवी,बसंती देवी,कुलदीप सिंह,फुलेंद्र तुरी,सेमत दो दर्जन से अधिक महिलाएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular