Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भभारतीय मजदूर संघ के अधिवेशन में कई विषय पर हुआ चर्चा

भारतीय मजदूर संघ के अधिवेशन में कई विषय पर हुआ चर्चा

रांची : भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के द्वारा राजधानी रांची के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ध्रुवा मे आठवां त्रिवार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ किया गया. इस अधिवेशन में संघ से जुड़े प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए अधिवेशन में श्रमिकों की पूरे देश भर में स्थिति क्या है इस पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा. और अधिवेशन में सम्मिलित वक्ताओं के द्वारा श्रमिकों की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा भी की जा रही है अधिवेशन मैं विशेष रूप से खुशहाल मजदूर समृद्ध झारखंड विषय पर विस्तृत परिचर्चा होनी है.

अखिलेश कुमार सिंह : महाधिवेशन में सम्मिलित उप महामंत्री  ने कहा कि महाधिवेशन के द्वितीय सत्र में श्रमिकों के पलायन विषय पर उनकी स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई एवं श्रमिकों की स्थिति में किस प्रकार से सुधार आए इस पर गहन मंथन हुआ.

नवीन सिंह : वहीं फेडरेशन के महामंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के गठन और कार्य का मुख्य उद्देश्य है कि प्रथम राष्ट्र उसके बाद उद्योग तत्पश्चात श्रमिक इन तीनों के सामंजस्य का मेल हमारे संगठन का कार्य करने का प्राथमिकता है

RELATED ARTICLES

Most Popular