Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भधनबाद में पांच लाख की नकली शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

धनबाद में पांच लाख की नकली शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

धनबाद : जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को मैथन ओपी इलाके के पतलाबारी स्थित एक घर में छापेमारी कर करीब पांच लाख रुपये की कुल 60 पेटी अवैध नकली विदेशी शराब सहित शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले अन्य सामान को जब्त कर लिया। साथ ही इस अवैध धंधे के संचालक दशरथ मंडल उर्फ साव को भी गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में सहायक उत्पादन आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया कि इन नकली शराब को नए साल के मौके पर पिकनिक स्पॉट पर आने वाले पर्यटकों के बीच खपाने की योजना थी। पकड़े गए शख्स के द्वारा बताया गया है कि बोकारो के जेडी साव नामक शख्स के द्वारा इसकी सप्लाई की गई थी। उत्पाद विभाग लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करता रहेगा ताकि राजस्व की क्षति पहुंचाने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular