Tuesday, June 23, 2026
Homeखबर स्तम्भइटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर बाहुबली की मौत

इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर बाहुबली की मौत

इटावा : जनपद में स्थित इटावा सफारी पार्क में वन्य जीवों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीमारी के चले सफारी पार्क में एक और बब्बर शेर ‘बाहुबली’ ने दम तोड़ दिया है। सफारी प्रशासन ने बब्बर शेर के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई भेज दिया है, जहां पर चिकित्साधिकारियों के पैनल के द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सफारी पार्क के निदेशक अनिल कुमार पटेल ने बुधवार को बताया कि इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर बाहुबली ने मेगा कोलन बीमारी से ग्रसित होने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि बब्बर शेर बाहुबली का इलाज पिछले डेढ़ वर्ष से मथुरा वेटनरी कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी पांडेय और डॉक्टर मुकेश श्रीवास्तव के परामर्श के अनुसार चल रहा था। बब्बर शेर बाहुबली को समय-समय पर एनिमा देकर फीकल पास कराया जा रहा था तथा अन्य आवश्यक दवाएं दी जा रही थी। दस नवंबर 2023 से बाहुबली को फीकल पास करने में कठिनाई और बढ़ गई।

उसके द्वारा भोजन भी पूर्ण मात्रा में नहीं लिया जा रहा था। सही ढंग एवं समय से फीकल पास न होने की वजह से वह तेईस नवंबर 2023 को अपने पिछले पैरों पर खड़ा होने में असमर्थ दिखा। 24 नवंबर से वह लड़खड़ाकर चलने लगा। 26 नवंबर से वह अपने पिछले दोनों पैरों से पैरालाइज हो गया था। जिसके बाद विशेषज्ञों की सलाह पर लगातार उपचार किया जाता रहा, परन्तु बाहुबली अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular