Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा नेता ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

भाजपा नेता ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

गिरिडीह : भाजपा नेता सुरेश साव ने मंगलवार को गिरिडीह विधानसभा के गप्पे एवं बरमोरिया में बढ़ते ठंड को देखते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्य भाग के महा मंत्री नकुल तुरी व मनोज तुरी के नेतृत्व में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण  किया । इस दौरान बुढ़े – बुजुर्गों ने कहा कि सुरेश साव जी हमारे घर के बेटे है जो हमारे हर परिस्थिति में मदद करते हैं, इस ठंड मौसम में भी हम असहायों के बीच ये हर प्रकार से सहायता करते हैं। इसी दौरान श्री साव  ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा की जनता को किसी भी प्रकार से दिक्कत नहीं होगी,कोई भी छोटी-बड़ी जरूरत हो, आप सभी नि:संकोच मेरे पास आइये, आप सभी की निश्चित तौर पर हर संभव मदद करूंगा।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश को  विकसित भारत बनाने के संकल्प को सभी लोगों ने अपना समर्थन दिया और 2024 में पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन का संकल्प दोहराया ।

वहीं साव जी ने कई स्थानीय समस्याओं , हेमंत सरकार के झूठे रोजगार आदि विषय पर बात की। राज्य की वर्तमान सरकार लोगों से झूठे वादे के सहारे सत्ता में आई और पिछले 4 सालों में लोगों को केवल ठगने का काम किया है। स्थानीय विधायक से जनता में काफी आक्रोश है। आने वाले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी

मौके पर मध्य मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा एवं महामंत्री ईनोद साव पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महामंत्री प्रदीप राय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्यामल घोष, नागेश्वर दास, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश जयसवाल, संतोष विश्वकर्मा, रामचन्द्र साव, मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular