Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भटाईगर जयराम महतो ने 45 मजदूरों की वतन वापसी को लेकर ज्ञापन...

टाईगर जयराम महतो ने 45 मजदूरों की वतन वापसी को लेकर ज्ञापन सौंपा

गिरिडीह : टाईगर जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों की वतन वापसी को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

इस बाबत उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि झारखंड के नावाडीह बगोदर समेत इलाकों के 45 मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं उन लोगों को कहा जाए तो बंधक बना लिया गया है। उन्होंने कहा कि बातचीत के क्रम में पता चला है कि सभी मजदूरों की हालत दयनीय है और बीमार हो गए हैं। उनके लिए ना मेडिकल सुविधा है और ना ही दवाई दी जा रही है जिसके कारण दिनों दिन फसे मजदूरों का तबीयत खराब होते जा रहा है।

मजदूरों को भरपेट खाना भी नहीं मिल पा रहा है। नए साल के पहले मजदूरों की वतन वापसी को लेकर उपायुक्त से मिलकर मामले से अवगत कराया। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार का इस और ध्यान आकृष्ट करते हुए मजदूरों की सकुशल वतन वापसी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular