Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भसीपीआई का 98वां  स्थापना दिवस मनाया गया

सीपीआई का 98वां  स्थापना दिवस मनाया गया

रांची : राजधानी रांची के सीपीआई  प्रदेश कार्यालय में सीपीआई का 98वां  स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सीपीआई के राज्य के पदाधिकारी सहित का कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी का झंडोतोलन शहिद बेदी पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

कार्यक्रम में की के 98 वर्ष के सफर और राजनीतिक चुनौतियों पर परिचर्चा आयोजित हुई जिसमें सभी प्रबुद्ध लोग इस विषय पर गहन विचार मंथन किया साथ ही इंडिया गठबंधन ईमानदार के साथ मिलकर वर्तमान केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी चुनाव में किस प्रकार सत्ता से बेदखल किया जाए इस विषय पर भी बात रखी गई.

महेंद्र पाठक : स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सीपीआई के राज्य पदाधिकारी ने कहा कि स्थापना दिवस पार्टी पूरे देश भर में मे मना रहा है आज के परिपेक्ष में संप्रदायवाद एक प्रकार से चुनौती बनी हुई है. और इसे पूरा देश प्रभावित होता दिख रहा है इसी संप्रदायवाद से किस प्रकार से निपट जाए इस विषय में गहन विचार मंथन स्थापना दिवस के अवसर पर किया जा रहा है एवं देश में शासित सांप्रदायिक शक्तियां को सत्ता से किस प्रकार बेदखल किया जाए इस विषय पर भी हम सब मंथन कर रहे हैं.

अजय सिंह : वही सीपीआई के कार्यालय सचिव ने बताया कि अब तक के राजनीतिक सफर पर कार्यक्रम के दौरान चर्चा की जा रही है और पार्टी के मूल उद्देश्य साम्राज्यवाद के खिलाफ पार्टी का स्थापना हुआ उसे उद्देश्य को किस प्रकार से आगे लेकर चलें इस विषय पर भी हम सब कटिबंध होंगे..

RELATED ARTICLES

Most Popular