कोडरमा : बीते देर रात्रि को 31 वर्षीय युवक का मोटरसाइकिल नो एंट्री के लिए लगाए गए बैरियर से टकरा गया जिसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार ऋषि यादव पिता केदार यादव निवासी चैनपुर (महेशपुर) थाना डोमचांच अपने बाइक से सामान लेकर घर आ रहा था कि इसी बीच उसका बाइक नो एंट्री के लिए महेशपुर चौक के समीप लगाए गए बैरियर से टकरा गया और बैरियर के समीप ही खड़े डोमचांच पुलिस का जवान गिरधारी रविदास पिता भातू रविदास को टक्कर मार दिया. टक्कर लगने के बाद बाइक चालक ऋषि यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
गिरधारी रविदास गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में स्थानीय निवासियों द्वारा घायल पुलिस के जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक डोमचांच पुलिस ने ऋषि यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर स्थल भेज दिया.
