Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व विधायक ने किया पीरटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र का दौरा

पूर्व विधायक ने किया पीरटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र का दौरा

गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी ने शनिवार को पीरटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के क्रम में प्रखण्ड अंर्तगत पांच पंचायतों कुम्हारलालो, पालगंज, चिलगा, बिशनपुर एवम नावाडीह का दौरा किए। इन पंचायतों के मुख्य रूप से कुम्हारलालो,कठवारा,पालगंज, बरदही बिशनपुर, खेताडाबर, लक्षणपुर, राजोडीह, घाटोडीह,अंगैया सहित दर्जनों सुदूरवर्ती गांव पहुंच कर वहां के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों से भेंटकर उनका हाल चाल लिया। वहीं स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी मुलाकात किया क्षेत्र के बारे में चर्चा किए |

बता दे की अभी केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम देश भर मे चलाया जा रहा है। लोगों से मिलते हुए पूर्व विधायक ने लोगों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है जिसके लिए उन्होंने वर्ष 2047 तक लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने अपने संबोधन मे केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। कहा कि भाजपा अंतोदय के सिद्धांत पर कार्य करती है । इसलिए जो भी योजनाएं बनती है वो समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिले इसी सोच के साथ केंद्र सरकार की जनहित की योजनाएं चल रही है।

कहा की आज देश विश्व में सामरिक,आर्थिक,तकनीक हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।

वही अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम जी के मंदिर से को लेकर लोग बेहद खुश नजर आए । लोगों ने कहा की पर देश रामलला के विराजमान होने की घड़ी की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है।

वहीं उपस्थित जनसमूह ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को सभी लोगों ने एक स्वर मे अपना समर्थन दिया और 2024 में पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी को अपने समर्थन का संकल्प दोहराया ।

इस दौरान पूर्व विधायक श्री शाहाबादी राज्य सरकार पर जमकर बरसीं। कहा की हेमंत सरकार के पिछले चार साल के शासनकाल मे विकास और उन्नति के मामले में प्रदेश पीछे चला गया जबकि भ्रष्ट्राचार,अराजकता,लूट पाट,हत्या ,एवम अन्य अपराध मे काफी आगे निकल गया।

कहा की राज्य की वर्तमान सरकार लोगों से झूठे वायदे के सहारे सत्ता में आई और पिछले 4 सालों में लोगों को केवल ठगने का काम किया है । सरकार के पास कोई स्पष्ट नीति नहीं है जिसके कारण इनका हर काम कानूनी पचड़े में पड़कर अधर में लटक जाता है। बदलाव का सब्जबाग को लोग अब समझ रहे है ना युवाओं को नौकरी मिली न बेरोजगारी भत्ता, वहीं अपने हक अधिकार की आवाज उठाने वालो को मिला तो केवल लाठी ।

कहा की जनता में सरकार के प्रति भयंकर आक्रोश है ।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया को आगामी विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की सरकार को जनता उखाड़ फेंकना है। कहा की राज्य को भाजपा ने बनाया है और भाजपा ही संवारेगी। केंद्र और राज्य में पुनः भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी।

कहा की उनके विधायक काल मे पीरटांड़ में विकास की लंबी लकीर खींची गई जिससे की जिले का पिछड़ा और सुदूरवर्ती प्रखण्ड मुख्यधारा से जुड़ पाया, लेकिन वर्तमान सरकार में क्षेत्र का विकास थम सा गया है।

इस दौरान ग्रामीणों ने कई स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया जिसका उन्होंने विभाग के माध्यम से निराकरण का भरोसा दिलाया। मौके पर दलित बस्ती में जाकर चिन्हित कुछ जरूरतमंदो के बीच कम्बल और साड़ी का भी वितरण किया।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पीरटांड़ के वरिष्ठ नेता शरत भगत,प्राण बल्लभ भगत, मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह,जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद,अरविंद चंद राय,अभय सिंह, बब्लू साव,मुकेश मंडल,भोला पाठक,मनोज पंडित,बालेश्वर ,अर्जुन मल्लाह,बसंत राय, सिकंदर सिंह,मयंक बरनवाल,गोविंद तुरी,प्रकाश दास,वीरेंद्र वर्मा,सिंटू जी सही कई कार्यकर्ता एवम स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular