Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भझामुमो - कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मामले में राज्य के अंदर स्लीपर...

झामुमो – कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मामले में राज्य के अंदर स्लीपर सेल बना रखा है : जफर इमाम

RANCHI : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इमाम रविवार को रांची में थे. झारखंड प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमंडियां गठबंधन कहते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मामले में राज्यों के अंदर स्लीपर सेल बना रखा है. स्लीपर सेल का काम कर रही पार्टियां कांग्रेस को अवैध कमाई करके देती है.

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा भी कांग्रेस के इसी स्लीपर सेल का काम कर रहा है. जफर इमाम ने राष्ट्रीय मुद्दों के साथ राज्य के मुद्दों की चर्चा करते हुए कहा कि अब जनता ने मन बना लिया है. तीन राज्यों में जनता का मूड पता चल चुका है. इस बार पहले लोकसभा के चुनाव में और फिर झारखंड के विधानसभा के चुनाव में जनता कांग्रेस के इस भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल को समाप्त कर देगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular