Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भखेल मंत्रालय ने किया कुश्ती संघ को रद्द, नए अध्यक्ष संजय सिंह...

खेल मंत्रालय ने किया कुश्ती संघ को रद्द, नए अध्यक्ष संजय सिंह को किया गया निलंबित

DELHI : भारतीय खेल मंत्रालय ने आज  बड़ा फैसला लिया। नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। इस साल पहलवानों के विरोध के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से हटा दिया था।

उसके बाद चुनाव हुआ और बृजभूषण शरण के ही करीबी संजय सिंह चुनाव जीत गए। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुश्ती छोड़ने का एलान कर दिया था। उनके बाद बजंरग पूनिया ने पद्मश्री लौटा दिया था। उनके अलावा हरियाणा के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने पद्म श्री लौटाने का एलान कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular