Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भकोडरमा घाटी में कार और बाइक के बीच टक्कर, दो युवक गंभीर

कोडरमा घाटी में कार और बाइक के बीच टक्कर, दो युवक गंभीर

कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में रविवार की सुबह करीब नौ बजे कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बेहरवाटांड़ निवासी राजा कुमार (16) और अरमान खान (22) के रूप में हुई है।

दुर्घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस के द्वारा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अरमान खान को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। कार बिहार से कोडरमा की तरफ आ रही थी। जबकि बाइक सवार युवक कोडरमा से बिहार की तरफ जा रहे थे। कोडरमा पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular