रांची : जनजातीय सुरक्षा मंच झारखंड की ओर से राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में 24 दिसंबर को आदिवासी डी लिस्टिंग महारैली का आयोजन होना है इस महारैली के आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी कार्यक्रम स्थल पर आयोजकों के द्वारा दी गई इस महारैली का मुख्य मुद्दा जनजातीय समाज धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति का आरक्षण की सुविधा नहीं मिलने को लेकर होगा इस रैली में हजारों हजार की संख्या में जनजातीय समाज के लोग झारखंड के विभिन्न जिलों से उपस्थित रहेंगे |
जनजातीय सुरक्षा मंच के केंद्रीय पदाधिकारी ने बताया कि यह महा रैली के माध्यम से उलगुलान का प्रारंभ झारखंड के धरती आबा बिरसा मुंडा 24dec इसी तिथि को अंग्रेजों के खिलाफ1895 ई में उलगुलान प्रारंभ किया था इसी कारण 24 दिसंबर के दिन से हम उलगुलान प्रारंभ कर रहे हैं |
वहीं आयोजन समिति में रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ने आयोजित होने वाली इस महारैली के विषय में कहा कि धर्मांतरित लोगों का आरक्षण बंद किया जाए इसे लेकर हमारा संघ लगातार 15 से 20 वर्षों से संघर्ष और आंदोलन करता आ रहा है इस महारैली से संबंधित विषय और उद्देश्य को लेकर लाखों की संख्या में लोग अपनी एक जुटटता प्रदर्शित करेंगे |