Monday, June 22, 2026
Homeखबर स्तम्भस्कॉर्पियों व बोलेनो कार में टक्कर, तीन घायल

स्कॉर्पियों व बोलेनो कार में टक्कर, तीन घायल

चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित मुरैनवा मोड़ के समीप शनिवार को स्कॉर्पियों व बोलेनो कार की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलो का ईलाज सदर अस्पताल में किया गया. घायलो में पश्चिम बंगाल के श्वेता घोष, शबरम पाहन व ओड़िसा के गीता कुमारी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार केंद्र से तीन सदस्यीय टीम स्वास्थ्य विभाग के एक मामले का सर्वे करने के लिए प्रतापपुर प्रखंड के घोड़दौड़ जा रहे थे. इस दौरान मुरैनवा के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेनो कार से सीधी टक्कर हो गयी. कार में भी दो लोग सवार थे. जिन्हें मामूली चोट आयी |

RELATED ARTICLES

Most Popular