Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भट्रैक्टर दुर्घटना में युवक की हुई मौत

ट्रैक्टर दुर्घटना में युवक की हुई मौत

चतरा : लावालौंग थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान होसिर गांव निवासी झरी गंझू के रूप में की गई। बताया जाता है कि झरी किसी काम से लावालौंग गया हुआ था। घर लौटने के दौरान रास्ते में उसे एक ट्रैक्टर ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular