Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भराजधानी रांची में क्रिसमस गैदरिंग मनाया जा रहा है मसीह विश्वासी जगह-जगह...

राजधानी रांची में क्रिसमस गैदरिंग मनाया जा रहा है मसीह विश्वासी जगह-जगह इकट्ठा होकर क्रिसमस गैदरिंग कर रहे हैं

रांची : मसीही विश्वासियों का सबसे बड़ा त्यौहार प्रभु यीशु का जन्मोत्सव आने वाले 24 दिसंबर के मध्य रात्रि मनाया जाना है और 25 तारीख के सुबह से इस त्यौहार का उत्सव मसीही विश्वासियों के बीच काफी धूमधाम से मनाया जाएगा त्योहार के पहले ही इसकी खुशियां और तैयारी मसीही विश्वासियों के बीच देखी जा रही है | इसी के तहत राजधानी रांची में क्रिसमस गैदरिंग भी मनाया जा रहा है मसीह विश्वासी जगह-जगह इकट्ठा होकर क्रिसमस गैदरिंग कर रहे हैं |

और प्रभु यीशु मसीह के गुणगान में विभिन्न प्रकार के इस आइयत रीति के अनुसार धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कर रहे हैं इसी कड़ी में राजधानी रांची के गोस्सनर मिडिल स्कूल के बच्चों के द्वारा क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें उपस्थित स्कूल के बच्चे और बच्चियों के द्वारा सांता क्लॉज के परिधान में क्रिसमस से पूर्व इसकी खुशियां विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन एवं रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से मनाई गई | साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित ईसाई धर्म गुरुओं के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जीवन का गुणगान भी किया गया इस आयोजन में विशेष तौर पर अनाथ बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रही |

RELATED ARTICLES

Most Popular