Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भइसरो अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की मुलाकात

इसरो अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की मुलाकात

गांधीनगर : इसरो के चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ ने शुक्रवार को राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ मुलाकात की।

इस अवसर पर आचार्य देवव्रत ने इसरो के वैज्ञानिकों की तपस्या और परिश्रम की प्रशंसा की। राज्यपाल ने डॉ. एस. सोमनाथ से कहा कि चन्द्रयान के सफल मिशन से इसरो ने भारत को जो सम्मान दिलाया है, उसके लिए भारत सदैव उनका ऋणी रहेगा। राज्यपाल ने कम खर्च पर इतना बड़ा अभियान सफल बनाने के लिए इसरो तथा डॉ. सोमनाथ को शुभकामनाएं दी।

इस मुलाकात के दौरान राजन पिल्लई भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने दोनों अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। डॉ. सोमनाथ ने राज्यपाल को चन्द्रयान लॉन्चिंग के लिए उपयोग में आए लॉन्च व्हीकल की प्रतिकृति भेंट की।

RELATED ARTICLES

Most Popular